सुल्तानपुर: चुनावी ट्रेनिंग में ग़ायब हुए 32 कर्मचारी, सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल, 3 में मांगा गया स्पष्टीकरण
नगर के केंद्रीय विद्यालय अमहट में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रथम दिन सीडीओ अंकुर कौशिक ने निरीक्षण किया। यहां करीब 32 अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण में ड्यूटी से गायब मिले। जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन ने गायब अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांग लिया है। प्रशासनिक कार्रवाई से यहां हड़कंप मच गया है।