सुल्तानपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज से दिन-दहाड़े हुई बाइक चोरी, CCTV फुटेज हुआ वायरल
शहर के राजकीय मेडिकल कालेज में स्थित ब्लड बैंक के सामने खड़ी शास्त्री नगर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव की बाइक UP 44 AE 5091 पर शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।जिसका CCTV वायरल हुआ है।पीड़ित ने चोरी की घटना की शिकायत कोतवाली में की है।वहीं कोतवाल श्रीराम पांडेय ने कहा कि CCTV के आधार पर पड़ताल की जा रही है।