lबर्डिया में आधार शिविर में 45 ग्रामीणों को मिली सुविधा
किसान सम्मान निधि के लिए की गई ई-केवाईसी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, #नीमच द्वारा संचालित 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत ग्राम पंचायत भवन बर्डिया में आधार कार्ड विशेष शिविर आयोजित किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 45 ग्रामीणों एवं बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा आवश्यक अपडेशन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी भी मौके पर कराई गई।
शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शोभना मीणा, सीईओ जनपद पंचायत मनासा श्रीमती आयुषी गोयल, पैरालीगल वॉलंटियर श्री राकेश सिंह परिहार एवं श्री भारतराम पाटीदार सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रामीणों से मेगा ड्राइव के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासकीय योजनाओं, दस्तावेजों एवं विधिक सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#neemuch
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026