66 ग्राम पंचायतों को मिला टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण-पत्र
नई दिल्ली के भारत मंडपम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने जोश (JOSH) टीबी मुक्त भारत टीम का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन में युवाओं, एनसीसी, एनएसएस और माय भारत के स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाना है। नीमच में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, टाउन हॉल में किया गया।
इस अवसर पर वर्ष 2025 में टीबी मुक्त हुई 66 ग्राम पंचायतों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इनमें 3 पंचायतों को लगातार तीन वर्ष टीबी मुक्त रहने पर स्वर्ण, 12 पंचायतों को लगातार दो वर्ष टीबी मुक्त रहने पर सिल्वर और 51 पंचायतों को ब्रॉन्ज श्रेणी का प्रमाण-पत्र दिया गया।
100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य अधिकारी, निक्षय टीबी टीम तथा एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विधायक श्री परिहार ने जिलेवासियों से दो सप्ताह से अधिक खांसी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की। जिला क्षय अधिकारी डॉ. जुनेद खान ने जिले में टीबी उन्मूलन की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#neemuch #नीमच
3 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026