#मुख्यमंत्री_निःशुल्क_स्कूटी_योजना के तहत #नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी
मुख्यमंत्री निःशुल्क ई-स्कूटी/आईसीईएस प्रदाय योजना के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने की, जबकि श्री सज्जन सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नीमच विकासखंड के 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। जिले में इस वर्ष कुल 112 विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है।
मध्यप्रदेश शासन की इस योजना का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनकी उच्च शिक्षा की राह को सुगम बनाना है। योजना के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 12वीं में सभी संकायों को सम्मिलित कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र एवं एक छात्रा पात्र होते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच नगर, श्री योगेश कण्डारा, बीआरसी नीमच सहित जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#neemuch
2 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026