पुपरी: पुपरी के झझिहट स्थित अतिथि भवन में जदयू पदाधिकारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित
पुपरी के झझिहट स्थित अतिथि भवन में रविवार को 2 बजे दिन में विधायक प्रो. नागेन्द्र राउत की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष वली अहमद खान की अध्यक्षता में जदयू पंचायत अधीक्षकों व प्रखंड पदाधिकारी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक प्रो. राउत व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाहा द्वारा सभी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।