फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामलों में 10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जारी हैं ताबड़तोड़ कार्यवाहियां
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाहियां थाना पुलिस की जारी हैं। रविवार दोपहर तीन बजकर 45 मिनट करीब पर अलग अलग लडाई झगडे मामलों में दस अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये उनका सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।