फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र गौंछ के पास भूसे से भरा ट्रैक्टर पलटने से सवार युवक की दबकर हुई मौत
जनपद एटा के अवागढ क्षेत्र टोडलपुर निवासी सतेंद्र उर्फ सोमेश पुत्र जनक सिंह भूसे से भरा ट्रैक्टर लेकर आ रहा था, रविवार सुबह चार बजे करीबन थाना नारखी क्षेत्र बछगांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार युवक सतेंद्र की दबकर मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।