फिरोज़ाबाद: अग्रवाल महिला संगठन द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सम्पन्न, 60 लोगों ने किया रक्तदान
अग्रवाल महिला संगठन द्वारा अध्यक्ष तनु सिंघल के नेतृत्व में जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर रविवार दोपहर दो बजे क़रीबन आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर ने किया। शिविर में 60 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। तनु सिंघल ने बताया कि यह शिविर जरूरतमंद मरीजों की मदद हेतु आयोजित किया गया।