फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर 600 किलो सिंथेटिक पनीर समेत चार लोगों को दबोचा
थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सुहागनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 किलो सिंथेटिक पनीर के साथ चार आरोपियों को रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक स्थानीय जबकि तीन हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले हैं।