🔴 जबलपुर: मदनमहल स्टेशन पर पटाखों से भरे 2 बैग मिले!
दीपावली से पहले मदनमहल रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान पटाखों से भरे दो बैग जब्त किए।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड के श्वान ‘सिम्हा’ ने दो यात्रियों के बैग की ओर संकेत किया। तलाशी लेने पर बैगों से खतरनाक और ज्वलनशील पटाखे बरामद हुए।
आरपीएफ ने दो लोगों को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर निवासी अमित कुमार कोरी और रोशन साहू के रूप में बताई गई है।
जब्त पटाखों की कीमत करीब ₹9,800 बताई गई है। दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 164 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
🐕 इस पूरी कार्रवाई में डॉग स्क्वॉड के ‘सिम्हा’ की भूमिका अहम रही।
📍 मदनमहल रेलवे स्टेशन, जबलपुर
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।
Follow करें 👇
सच तक पत्रिका News
ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
---
#Jabalpur #MadanMahal #RPF #RailwayNews #SachTakPatrikaNews