जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल
युवा संगम रोजगार मेले में 107 युवाओं का प्राथमिक चयन
भोपाल, दिनांक 28 अक्टूबर 2026। जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों ने सहभागिता कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले के अंतर्गत प्राप्त 160 पंजीकरणों में से 107 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना hai.
जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल
CM Madhya Pradesh
Directorate of Skill Development MP
Jansampark Madhya Pradesh
Madhya Pradesh State Skill Development And Employment Generation Board
#Bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026