चौपाल : माड़ोग में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, हर साल 500 पौधे लगाने का संकल्प
मरोग, 15 अगस्त।
देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीं शिमला जिला के चौहाग माड़ोग में Youth Sports Culture and Environment Club पर्यावरण संरक्षण के संदेश को धरातल पर उतार रहा है। क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पौधरोपण अभियान चलाया गया।
क्लब हर वर्ष करीब 500 पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर कार्य करता है और अब तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। क्लब ने भविष्य में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पंजीकृत क्लब के रूप में कार्य कर रहा Youth Sports Culture and Environment Club केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में विभिन्न समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुका है। युवाओं को खेल, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में क्लब लगातार प्रयासरत है।
15 अगस्त को पौधरोपण अभियान के दौरान क्लब के सदस्यों ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। क्लब का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला संकल्प है।
Youth Sports Culture and Environment Club Chauhag Maraog की यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और समाजसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम के रूप में सामने आई है।
News Today Himachal