तकनीकी खराबी से ISBT टूटीकंडी में लिफ्ट बंद, प्लास्टिक तोड़कर लोगों को निकाला बाहर, मची अफरा-तफरी
शिमला, 20 सितंबर। राजधानी शिमला के आईएसबीटी टूटीकंडी में रविवार को तकनीकी खराबी के कारण एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट के अंदर लोग फंस गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि लिफ्ट को खोलने के लिए उसके दरवाजे पर लगे प्लास्टिक को तोड़ा गया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
लिफ्ट के अचानक खराब होने को लेकर यात्रियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी देखने को मिली। घटना के बाद लिफ्ट की तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।
Shimla Urban, Shimla | Sep 20, 2026