#संजौली में भवनों में दरारों को लेकर NHAI की सफाई
सोशल मीडिया पर संजौली क्षेत्र के कुछ भवनों में दरारें आने और इसे शिमला बाईपास प्रोजेक्ट के तहत चल रहे टनल निर्माण कार्य से जोड़कर किए जा रहे दावों के बीच NHAI ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
NHAI के अनुसार, परियोजना के निर्माण के दौरान स्थापित इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं और संबंधित स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय भी किया गया है।
प्रभावित स्थानों पर NHAI द्वारा आवश्यक ग्राउटिंग, स्ट्रक्चरल रेट्रोफिटिंग, दरारों की सीलिंग एवं मरम्मत, ईंटों के कार्य की बहाली सहित अन्य तकनीकी एवं इंजीनियरिंग उपाय किए गए हैं।
NHAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि टनल निर्माण से जुड़ी ब्लास्टिंग गतिविधियां नवंबर 2025 में ही रोक दी गई थीं और उसके बाद कोई ब्लास्टिंग नहीं की गई है।
NHAI के मुताबिक, परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार उचित तकनीकी कदम उठाए जा रहे हैं।