शिमला में जिला स्तरीय रेड रन मैराथन, 80 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
शिमला, 20 सितंबर 2026: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , जिला शिमला द्वारा युवा उत्सव गतिविधियों के अंतर्गत आज रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे जिला स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला, डॉक्टर यशपाल रांटा ने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में इसके बचाव एवं रोकथाम के संबंध में सही जानकारी का प्रसार करना है। मैराथन का शुभारंभ चौड़ा मैदान से हुआ। प्रतिभागियों ने चौड़ा मैदान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल तक दौड़ लगाई तथा वापस चौड़ा मैदान तक पहुंचे। इस जिला स्तरीय मैराथन में शिमला जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 80 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 40 लड़के और 40 लड़कियां शामिल थीं।
जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में
लड़कों की श्रेणी में
प्रथम स्थान – श्री जतिन, राजीव गांधी सरकारी डिग्री कॉलेज, कोटशेरा, शिमला
द्वितीय स्थान– श्री देव, राजीव गांधी सरकारी डिग्री कॉलेज, कोटशेरा, शिमला
तृतीय स्थान – श्री राम कृष्ण, राजीव गांधी सरकारी डिग्री कॉलेज, कोटशेरा, शिमला
लड़कियों की श्रेणी में
प्रथम स्थान – सुश्री अनामिका , राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला
द्वितीय स्थान – सुश्री बिपाशा, राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला
तृतीय स्थान – सुश्री कुसुम, राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला
इस जिला स्तरीय मैराथन में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी, जिला शिमला डॉ तहसीन उपस्थिति थे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
शिमला, जिला शिमला