कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनिवार्य जांच के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के पालन में, करैरा एसडीएम श्री अनुपम शर्मा, तहसीलदार श्री ललित शर्मा ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शिवशक्ति कोचिंग, के.एस. कोचिंग, जी-2 कोचिंग और चार निजी लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri