मड़ावरा: कारीटोरन गाँव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे की लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के कारीटोरन गाँव मे शनिवार को दोपहर 2बजे एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने भाई और भतीजे की लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आ गयी।इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।