रसड़ा: रसड़ा में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
Rasra, Ballia | Oct 11, 2026 मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत बलिया पुलिस की महिला सुरक्षा एवं एंटी रोमियो टीमों ने रसड़ा सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। रविवार शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर महिला चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान हैंडबिल वितरित कर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक