गुमला: 3 लाख के गहने और 20 हज़ार नगद चोरी के आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
Gumla, Gumla | Aug 10, 2026 शहर के अंबेडकर नगर कुरैशी मुहल्ला निवासी फिरोज आलम के घर से तीन लाख रूपये के गहने व 20 हजार नकद चोरी करने के आरोपित अंबेडकर नगर निवासी मोहित राम को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात फिरोज आलम के घर को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी गुमला थाना को दी थी।