जिस बेटे को पिता ने अपनी उंगली पकड़कर चलना सिखाया,उसी बेटे पर अब मौत के बाद पिता के शव का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश का आरोप है.....!
लखनऊ के रहीमाबाद में 75 वर्षीय छत्रपाल की मौत के बाद कथित तौर पर सादे कागज़ों पर शव का अंगूठा लगवाया गया, बताया जा रहा है......!
कि जीते-जी पिता ने प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे को संपत्ति से बेदखल कर ज़मीन बेटियों के नाम कर दी थी, वीडियो वायरल हुआ, मामला खुला और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.....!
अगर आरोप सही हैं,तो यह सिर्फ कानून का नहीं,रिश्तों और इंसानियत का भी दिवालियापन है......!