देवा मेला में गूंजा 'जो रब है, वही राम है' का संदेश, न्यायमूर्ति राजीव सिंह रहे मुख्य अतिथि
बाराबंकी। देवा मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्या में देवा मेला मानस समिति के मानस कार्यक्रम में 'जो रब है, वही राम है' का शाश्वत संदेश गूंजा। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
रामकथा, भजन, नृत्य-संगीत और अग्निहोत्री बंधुओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समां बांधा। वक्ताओं ने कहा- धर्म भले अलग हों, मानवता का संदेश एक है।
53 वर्षों से अनवरत जारी यह परंपरा भारतीय संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द की विशिष्ट पहचान बन चुकी है।
#DevaMela #ManasKaryakram
Nawabganj, Barabanki | Oct 30, 2026