भक्ति के सुरों से गुलजार हुआ देवा मेला, अतुल तिवारी के भजनों ने बांधा समां
बाराबंकी। देवा मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्या में भजन गायक अतुल तिवारी ने गणपति वंदना 'गाइए गणपति जगवंदन' से शुभारंभ कर समां बांध दिया।
'मेरी रसना से राधा-राधा नाम निकले' और 'जिसके जपने से मिल जाए नंदलाल' जैसे भजनों से पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो गया।
भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे और तालियों से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।
#DevaMela