लिधौरा: वीरपुरा: पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, डॉक्टर नदारद, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
चंदेरा क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने पर चंदेरा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिले, जिसके चलते मरीज को जतारा और फिर जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है,