मसूरी माल रोड पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित जीप रेस्टोरेंट में घुसी, लाखों का नुकसान
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के व्यस्ततम क्षेत्र माल रोड स्थित न्यू मार्केट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित जीप अचानक सड़क से फिसलते हुए सीधे एक रेस्टोरेंट में जा घुसी। हादसे में रेस्टोरेंट के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते ग्राहक और कर्मचारी बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर सामान उतार रहा था। इसी दौरान वाहन में बैठे एक किशोर ने अनजाने में हैंडब्रेक (या गियर) से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद जीप अचानक आगे बढ़ गई। जब तक कुछ समझ पाता, तब तक वाहन तेजी से लुढ़कते हुए सीधे सामने स्थित रेस्टोरेंट में जा घुसा।
#landslide #GaneshJoshi #uttrakhand #cmuttrakhkhand #ganesh #mussoorie #dehradun #uttarakhand #BJPGovernment
Mussoorie, Dehradun | Aug 2, 2026