भोगांव: एलाऊ पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की ओर से लगातार वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एलाऊ पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त प्रेमचन्द्र पुत्र शेर सिंह निवासी सगामई को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समझ पेश करने का काम किया है।