भोगांव: बहरामऊ में हाइटेंशन लाइन के कारण पीड़ित के घर में लगी आग, सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से की सहायता देने की मांग
विधानसभा भोगांव क्षेत्र के ग्राम बहरामऊ में ब्रजेश कुमार के घर में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी के कारण उनकी झोपडी में आग लग गई थी। जिसमें रखा समान जल गया था। जिससे काफी नुकसान हुआ था। वही सोमवार की दोपहर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता दिए जाने की मांग की है।