भोगांव: बेवर क्षेत्र में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरामऊ में रजनीश कुमार के मकान से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। वही आग की लपेटे इतनी तेज थी कि पड़ोस की झोपड़ी में भी आग लग गई जिसमें रखा लहसुन, गेहूं, भूसा व घरेलु सामान जलकर खाक हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल में मौका मुआयना क्षति आकलन की रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेजी है।