भोगांव: भोगांव क्षेत्र में सोने की हाय के लिए आरोपी किशोर ने मासूम का दबा दिया था गला, 11वें दिन सैफई में हुई मौत
क्षेत्र के शिवपालपुर निवासी 6 वर्षीय मासूम ने सैफई मेडिकल कॉलेज में 11वें दिन जिंदगी से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। मासूम के गले से सोने की हाय उतारने के लिए आरोपी ने उसका गला दबा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मासूम का सैफई में उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी युवक को पुलिस किशोर न्याय भेज चुकी है।