भोगांव: बेवर क्षेत्र में खेत का नाम न करने पर बहू ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, सास ने थाने में की शिकायत
थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू निवासी मुन्नी देवी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उनकी बहू पुत्र का साथ लेकर उन पर आधा खेत अपने नाम करने का दवाब बना रही है। मना करने पर गाली गलौज करते हुए हाथापाई करती है। बहू खुदकुशी कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रह है। बहू की हरकतों से वह व परिजन परेशान हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।