पूरनपुर: शेरपुर कला में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर लगाने को लेकर पुलिस पर अभद्रता का आरोप, कोतवाल ने कराया मामला शांत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में माहौल गर्मा गया जब एक दुकान पर लगाए गए "आई लव मोहम्मद" के बोर्ड को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने मौके पर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए पोस्टर हटाने की बात की। इस पर स्थानीय लोग नाराज हो गए, कोतवाल ने समझाकर मामला कराया शांत।