पूरनपुर: मुझा रोड पर अधूरा एमआरएफ केंद्र बना परेशानी का कारण, किसान नेता ने किया विरोध
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के मुझा रोड पर नगर पालिका के द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्र अधूरा होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए समस्या का सबब बन गया है। केंद्र का निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से कचरे का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप कचरा सड़क पर फैलने लगा है, जिससे राहगीर परेशान है।