पूरनपुर: सबलपुर खास में शवदाह स्थल की कमी, अधिवक्ता ने शिकायत कर जमीन चिन्हित करने की मांग की
पूरनपुर अधिवक्ता रजनीश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सबलपुर खास में शवदाह स्थल न होने से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को दूर-दराज गांवों में जाकर संस्कार करना पड़ता है, जिससे परिजनों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की दिक्कतें होती हैं। एसडीएम से की शिकायत।