पूरनपुर: कोतवाली की दीवार पर लगी श्री राम दरबार की प्रतिमा हटाने की मांग अधिवक्ता ने की
पूरनपुर अधिवक्ता त्रिभुवन शर्मा ने रविवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कोतवाली गेट के पड़ोस मे दीवार पर श्री राम दरबार की प्रतिमा को स्थापित किया गया। उस जगह को असुरक्षित एवं प्रदूषित जगह बताते हुए। प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की है। अधिवक्ता ने कहा कि प्रतिमा का स्थान धार्मिक आस्था से जुड़ा है।