आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में समेकित बाल विकास सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, पोषण निगरानी एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा बच्चों की शत-प्रतिशत वृद्धि निगरानी का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी की उपलब्धि 98 प्रतिशत रही।
सुपोषित बच्चे, स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज।
#ICDS #SamratChoudhary #IPRDBihar