माय भारत युवा संसद में गोपालगंज के तीन विजेता चयनित
माय भारत, गोपालगंज द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल, थावे में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में सचिन यादव, बालाजी एवं सुमैया खातून को विजेता घोषित किया गया। तीनों विजेता अगले चरण में बिहार विधानसभा में आयोजित युवा संसद में गोपालगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संसदीय परंपराओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
युवा नेतृत्व, विकसित भारत 2047 की पहचान!
#OneNationOneElection #SamratChoudhary #Gopalganj #IPRDBihar