ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी की उपस्थिति में गोपालगंज स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन व्यवस्था एवं परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया।
#Gopalganj #ElectionCommission #ElectionManagement #IPRDBihar