कंडाघाट: बाहरा विवि के समीप फिर भूस्खलन का खतरा, धीरे-धीरे एनएच की ओर खिसक रहा मलबा, विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट
चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे पांच पर वाकनाघाट में स्थित बाहरा विश्विद्यालय के गेट के साथ बने अस्थाई शेड एक बार फिर मिट्टी खिसकने की वजह से सड़क पर आने की कगार पर है। हालांकि ये टीन से बने शेड काफी समय पहले प्रशासन द्वारा खाली करवा दिए गए है लेकिन मिट्टी के खिसकने से विश्विद्यालय परिसर को खतरा पैदा हो सकता है। बहरहाल विश्वविद्यालय प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट है।