कंडाघाट: बड़ी कार्रवाई करते हुए कंडाघाट पुलिस ने भगोड़ा अपराधी गणेश सहानी को देहरादून से किया गिरफ्तार
कंडाघाट पुलिस ने अपने विशेष अभियान के तहत एक भगोड़े अपराधी गणेश सहानी को देहरादून उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी गणेश सहानी पर वर्ष 2012 में बीएसएनएल की टेलीफोन की तारों की चोरी का आरोप था, जिसमें उसे और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी गणेश कोर्ट में पेश नही हुआ जिसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।