कंडाघाट: कंडाघाट पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान i20 गाड़ी में बैठे दो युवकों के कब्जे से 5.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया
कंडाघाट पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान i20 गाड़ी में बैठे दो युवकों गौरव शर्मा और दयाल दत्त के कब्जे से 5.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले में शामिल गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी जांच की जा रही है। कोर्ट से आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।