कंडाघाट: कंडाघाट पुलिस की टीम ने टुल्लू पंप और मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कंडाघाट पुलिस की टीम ने पुलिस थाना कंडाघाट में दर्ज हुए टुल्लू पंप और मोटर चोरी के मामले में आरोपी रवि कुमार निवासी नेपाल को गिरफ्तार किया है तथा चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। सामान की कुल कीमत ₹35000 है। आरोपी इस सामान को स्कूटी में रखकर कबाड़ी की दुकान में बेचने के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने स्कूटी को भी जप्त किया है।