कंडाघाट: वाकनाघाट सुबाथू रोड पर जगह-जगह पेड़ और मलबा सड़क पर आने से बंद, पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद
वाकनाघाट से सुबाथू रोड पर सोमवार को जगह जगह पर सड़क पर मलबा और पेड़ गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद है और रोड़ को खोला जा रहा है। लेकिन रोड़ बंद होने की वजह से खासा परेशानियों का सामना स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को करना पड़ रहा है।