कंडाघाट: पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने भगौड़े अपराधी धर्मेंद्र कुमार, निवासी जिला दरबान को शिमला खलीणी से किया गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक भगोड़े अपराधी धर्मेंद्र कुमार गांव बसोला जिला दरबान बिहार 38 वर्षीय को जिला शिमला के खलीणी शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कंडाघाट में चोरी का मामला दर्ज था। कोर्ट द्वारा आरोपी को 28 जुलाई 2017 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। फिलहाल आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल जारी है।