रायपुर रानी: संजीव अकील को आम आदमी पार्टी ने जिला पंचकूला के मीडिया प्रभारी के पद पर किया मनोनीत
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिला पंचकूला के निवासी एवं समाजसेवी संजीव अकील को आम आदमी पार्टी का जिला पंचकूला का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।संजीव अकील को जिला पंचकूला की अहम जिम्मेवारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य का आभार व्यक्त किया है।