रायपुर रानी: पंचकूला के सेक्टर 2 में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 2 में घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहन कुमार ने बताया है कि मैं किराए पर पंचकूला के सेक्टर 2 में रहता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी मोटरसाइकिल नंबर HR 42B 3599 मैं घर के पास खड़ी की थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है