रायपुर रानी: त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी में अंत्योदय आहार योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया गया, श्रम विभाग के सहायक निदेशक पहुंचे
गरीब मजदूरों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय आहार योजना चलाई गई है। इसी कड़ी में श्रम विभाग की ओर से त्रिलोकपुर चौक रायपुररानी में अंत्योदय आहार योजना के तहत कैंटीन का शुभारंभ किया गया। श्रम विभाग के सहायक निर्देशक सुनील नंदा ने बताया कि कैंटीन का शुभारंभ एक श्रमिक ने रिबन काटकर किया।