रायपुर रानी: जनवरी महीने में पुलिस ने रायपुर रानी क्षेत्र में नियमों का पालन ना करने वाले 16 वाहन चालकों के काटे चालान
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर रानी क्षेत्र में जनवरी के महीने में पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने पर 16 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।