रायपुर रानी: 5 फरवरी को रायपुर रानी पहुंचेगी कांग्रेस की संदेश यात्रा, विधायक प्रदीप चौधरी ने दी जानकारी
रायपुर रानी में विधायक प्रदीप चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी को रायपुर रानी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा के द्वारा निकाली गई संदेश यात्रा रायपुर रानी पहुंचेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाने के लिए 28 जनवरी को को रायपुर रानी के खेड़ा मंदिर परिसर में एक बैठक रखी गई हैं।