राजस्थान सरकार ने 13 मई को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी किए। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ की अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम का स्थानांतरण कर उन्हें उदयपुर में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बनाया गया।