पट्टी बदलेटा में 8 सितंबर को होगा विशाल कुश्ती दंगल। #57news #rajasthan
बालघाट।
ग्राम पंचायत बालघाट के गांव पट्टी बदलेटा स्थित सिद्ध बाबा के स्थान पर 8 सितंबर को आम बस्ती के सहयोग से विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।ग्रामीणों ने बताया कि सिद्ध बाबा के स्थान पर प्रत्येक वर्ष विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दूसरे प्रांतों से भी पहलवान पहुंचते हैं और अपने कुश्ती कला-कौशल का प्रदर्शन करते हैं।
दंगल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। आम बस्ती पट्टी बदलेटा की ओर से क्षेत्र सहित दूर-दराज के पहलवानों को दंगल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पहलवान दंगल में पहुंचकर जोर-आजमाइश करेंगे।
Balghat, Karauli | Sep 6, 2026